ePaper

स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी परीक्षा के अंतिम दिन 113 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 29 Jul 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी परीक्षा के अंतिम दिन 113 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

अंतिम दिन 113 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन

मुंगेर . मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा 23 जुलाई से पांच केंद्रों पर आरंभ की थी. अंतिम दिन की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में ली गयी. कुल 910 परीक्षार्थियों में 777 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 133 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. प्रथम पाली में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के आरबीएच के पेपर-2 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 905 परीक्षार्थियों में 772 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 133 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के एआईएच पेपर-2 तथा संगीत पेपर-2 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 5 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे.

पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के सातवें दिन 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-2026 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा दो केंद्रों पर 21 जुलाई से आरंभ की है. जिसके सातवें दिन की परीक्षा मंगलवार को एक पाली में ली गयी. जिसमें ग्रुप-सी में शामिल विषय भूगोल, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान तथा समाजशास्त्र के पेपर सीसी-8 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 1,525 परीक्षार्थियों में 1,487 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब बुधवार को आठवें दिन की परीक्षा एक पाली में होगी. जिसमें ग्रुप-सी में शामिल विषय भूगोल, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान तथा समाजशास्त्र के पेपर सीसी-9 की परीक्षा ली जायेगी.

9 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीजी सेमेस्टर-4 के चौथे दिन की परीक्षा

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2023-2025 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा दो केंद्रों पर 22 जुलाई से आरंभ की है. जिसके चौथे दिन की परीक्षा मंगलवार को एक पाली में ली गयी. जिसमें ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान तथा समाजशास्त्र के पेपर ईसी-2 की परीक्षा के पेपर ईसी-2 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 1,125 परीक्षार्थियों में 1,116 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं अब पांचवे दिन की परीक्षा गुरूवार 31 जुलाई को दूसरी पाली में होगी. जिसमें ग्रुप-ए में शामिल विषय वनस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, वाणिज्य, गणित, भौतिकी, जंतु विज्ञान, संगीत, बांग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र के पेपर जीई-1 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन