स्नातक सेमेस्टर-1 में पहले दिन 106 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सीबीसीए के पहले सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बुधवार से भरा रहा है
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सीबीसीए के पहले सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बुधवार से भरा रहा है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 11 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. पहले दिन उक्त सत्र के कुल 106 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के पांच फरवरी मंगलवार से भराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थियों को 11 फरवरी तक का समय दिया जायेगा. वहीं इसके बाद 12 से 15 फरवरी के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में पहले दिन कुल 106 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जिसमें कला संकाय में 93, विज्ञान संकाय में 10 तथा वाणिज्य संकाय में तीन विद्यार्थियों ने पहले दिन परीक्षा फॉर्म भरा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




