पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 3,182 ने भरा परीक्षा फॉर्म

Updated at : 12 Apr 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 3,182 ने भरा परीक्षा फॉर्म

एमयू द्वारा अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2024-26 एवं सत्र 2023-25 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ की गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2024-26 एवं सत्र 2023-25 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ की गयी है. इसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 13 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है, जबकि अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. जबकि 14 अप्रैल को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार सभी छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराते हुए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म शुल्क भरेंगे. वहीं जिन छात्र छात्राओं द्वारा पूर्व में परीक्षा फॉर्म भरा जा चुका है. वे अपना फोटो एवं हस्ताक्षर पुनः अपलोड करेंगे. साथ ही वर्तमान में जो छात्र-छात्राएं परीक्षा प्रपत्र भरेंगे, वे भी फोटो एवं हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से अपलोड करेगें. इधर, उक्त सत्र में अबतक पूर्व की प्रक्रिया को मिलाकर कुल 3,182 विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं. इसमें कला संकाय में 2,464, विज्ञान संकाय में 620 तथा वाणिज्य संकाय में 96 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

—————————–

एमयू ने कॉलेजों व पीजी विभाग से मांगा कक्षा संचालन का रूटीन

मुंगेर. कुलाधिपति के आदेश पर बिहार सचिवालय की बिहार सचिवालय की विशेष ड्यूटी अधिकारी (न्यायिक) कल्पना श्रीवास्तव के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों के लिये प्रतिदिन कम से कम 5 घंटे कक्षा में उपस्थिति के पत्र के बाद एमयू ने अपने सभी कॉलेजों और पीजी विभागों से कक्षा संचालन का रूटीन मांगा है. विश्वविद्यालय द्वारा सभी कॉलेज व पीजी विभाग को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि 24 घंटों के भीतर नए कक्षा कार्यक्रम की नियमित अनुसूची अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही नियमित अनुसूची में प्रत्येक शिक्षक के लिए प्रति सप्ताह 40 घंटे का शिक्षण सुनिश्चित होना अनिवार्य है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन