घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चंदनबाग नयाटोला में मंगलवार को अचानक घर की दीवार गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ इस घटना को लेकर मोहल्ले के अन्य लोगों में दहशत का माहौल […]
विज्ञापन
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चंदनबाग नयाटोला में मंगलवार को अचानक घर की दीवार गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ इस घटना को लेकर मोहल्ले के अन्य लोगों में दहशत का माहौल है़
बताया जाता है कि चंदनबाग नयाटोला निवासी क्षत्रिय राय की पत्नी रंजना देवी दोपहर के समय अपने घर में काम कर रही थी़ उसकी 14 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी तथा 2 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी भी उसकी के पास बैठी हुई थी़ तभी अचानक उसके घर की दीवार गिर गयी. उसके नीचे रंजना देवी अपने दोनों पुत्री के साथ दब गयी़ मोहल्ले वासियों की मदद से क्षतिग्रस्त दीवार के नीचे दबे तीनों घायल को बाहर निकाला गया़ जिसके बाद परिजनों ने तीनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ क्षत्रिय राय ने बताया कि पिछले साल बाढ़ के दौरान ही उसके घर का दीवार क्षतिग्रस्त हो चुका था़
रुपये के अभाव में वह अपने घर की मरम्मत नहीं करवा पा रहा था़ इस कारण मंगलवार को यह हादसा हुआ़ वह तो भगवान का शुक्र था कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद तीनों की जान बच गयी़ इस घटना के बाद से उसके पड़ोसियों में दहशत का माहौल व्याप्त है, क्योंकि कई और लोगों के घर का दीवार भी पिछले साल आयी बाढ़ के दौरान कमजोर हो चुकी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




