Motihari News: प्रेम प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से लगाई छलांग, डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
युवक के शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन व घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

युवक के शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन

पूर्वी चंपारण के सुगौली में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने सिकरहना नदी के पुल से छलांग लगा दी. देर रात तक चले खोज अभियान के बाद शनिवार सुबह उसका शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

Sugauli News: पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है. शुक्रवार देर शाम एक युवक ने सिकरहना नदी पर बने पुल से छलांग लगा दी. गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम छा गया.

पुल से लगाई छलांग, रातभर चला खोज अभियान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ देर तक पुल पर अकेला खड़ा रहा. इसके बाद उसने रेलिंग पार कर नदी में छलांग लगा दी. राहगीरों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि रात और अंधेरा अधिक होने के कारण तत्काल खोजबीन में सफलता नहीं मिली.

शनिवार सुबह नदी से मिला शव

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव उतराता देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला वार्ड संख्या-6 निवासी उमेश साह के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई. पहचान होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और परिवार में कोहराम मच गया.

प्रेम प्रसंग की आशंका, जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.


विज्ञापन
Sujit Kumar Path

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar Path

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन