विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर आईसीडीएस अलर्ट, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा. आईसीडीएस ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता के लिए सभी जिलों को विशेष निर्देश जारी किए हैं,
Motihari News: विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर आईसीडीएस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसको लेकर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में पोषण ट्रैकर आधारित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया. कार्यशाला में सभी जिलों को 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
पोषण ट्रैकर और स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा
कार्यशाला में पोषण ट्रैकर आधारित कार्यक्रम संकेतकों, डाटा की शुद्धता, फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस), हेल्थ एंड कम्युनिटी मॉनिटरिंग (एचसीएम), टेक होम राशन (टीएचआर) तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग की समीक्षा की गई. अधिकारियों को सभी योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया.
जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने पर जोर
आईसीडीएस निदेशक डॉ. प्रीति ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराया जाए. साथ ही पहले छह माह तक केवल मां का दूध देने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लिए परिवारों को प्रेरित किया जाए.
सटीक डाटा और जागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस
कार्यशाला में कहा गया कि पोषण ट्रैकर पर सटीक डाटा इंट्री, प्रभावी मॉनिटरिंग और सामुदायिक जागरूकता के बेहतर समन्वय से कुपोषण कम करने में मदद मिलेगी. सभी जिलों को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाए.
स्वस्थ और कुपोषण मुक्त बिहार बनाने का लक्ष्य
आईसीडीएस अधिकारियों ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा. साथ ही स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नशा मुक्ति अभियान, पीएम मोदी का लाइव संबोधन दिखाया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सामंत कुमार गौतम
सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










