एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण, जिला स्कूल में कार्यशाला

प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक
मोतिहारी के जिला स्कूल में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) पर आधारित प्रखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया.
Motihari News: बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्कूल के सभागार में प्रखंड स्तरीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 4 से 8 तक एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर्स को शिक्षण पद्धति, गतिविधि आधारित अधिगम तथा अधिगम आकलन के विभिन्न पहलुओं से प्रशिक्षित करना था.
FLN के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान एफएलएन की विस्तृत रूपरेखा, विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, अधिगम आकलन एवं शैक्षणिक सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रतिभागियों को गतिविधि आधारित शिक्षण के व्यावहारिक तरीकों से भी अवगत कराया गया.
जिला स्तरीय विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम में जिला स्तरीय नोडल शिक्षक रमेश कुमार एवं कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि नागेंद्र प्रसाद विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए. प्रशिक्षण का संचालन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक रंजीत झा ने किया. उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, अधिगम आकलन और विद्यालय स्तर पर एफएलएन के प्रभावी संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी.
चुनौतियों और समाधान पर हुई चर्चा
प्रखंड स्तरीय नोडल शिक्षक राजेश कुमार प्रसाद ने एफएलएन के सफल क्रियान्वयन में आने वाली संभावित चुनौतियों, उनके व्यावहारिक समाधान तथा शैक्षणिक सहयोग की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम का मंच संचालन सुधांशु रंजन गौड़ ने किया.
सभी सीआरसी के मास्टर ट्रेनर्स हुए शामिल
प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी सीआरसी से दो-दो चयनित मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया. मास्टर ट्रेनर्स के रूप में मिथिलेश कुमार पाठक, नकुल कुमार, नेहा जायसवाल, सुचित्रा यादव, अलका शुक्ला एवं प्रतिमा कुमारी सहित सभी चयनित शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नशा मुक्ति अभियान, पीएम मोदी का लाइव संबोधन दिखाया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमृतेश कुमार
अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










