Motihari: महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बुलंद की आवाज

Updated:
विज्ञापन
Motihari: महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बुलंद की आवाज

पूर्वी चंपारण जिले में ग्रामीण महिलाओं को अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम प्राप्त हो रहा है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में ग्रामीण महिलाओं को अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम प्राप्त हो रहा है.| इस संवाद कार्यक्रम के द्वारा जीविका से जुडी दीदियों के अलावा अन्य ग्रामीण महिलाये भी अपनी समस्या और अपेक्षाओं को सरकार के समक्ष रख रहीं हैं. जिसका विस्तृत विवरण प्रतिदिन राज्य कार्यालय को भेजा जा रहा है. शुक्रवार को जिले के सभी 27 प्रखंडों में कुल 56 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिनमें बड़ी संख्या में जीविका दीदी सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया. महिला संवाद के दौरान उन्होंने अपने जीवन में सरकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलाव साझा किए और पंचायत व जिले के विकास के लिए अपने सुझाव दिया. जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत रक्सौल और घोड़ासहन प्रखंड की महिलाओं द्वारा जल जमाव की समस्या, नाली की समस्या सहित सामुदायिक शौचालयों का निर्माण और रख रखाव के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया. साथ ही छात्राओं द्वारा पंचायत स्तर पर उच्च शिक्षा को लेकर महाविद्यालय व प्रशिक्षण केंद्रो की मांग की गयी. इसके अलावा योग्य लाभार्थियों को विधवा पेंशन व दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाएं सुलभ कराई जाए और इनकी राशि बढ़ाये जाने की मांग की. महिला संवाद से प्राप्त सुझावों और आकांक्षाओं को एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संकलित किया जा रहा है, ताकि भविष्य की नीतियों और योजनाओं में महिलाओं की वास्तविक आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा सके. बताते चलें कि जिले में 18 अप्रैल से 18 जून तक होने वाले महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक कुल 1204 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके है. जिसमे 2 लाख 30 हज़ार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन