फुलवार चौक से नरकटिया मार्ग बना तालाब, आधा दर्जन गांवों की आबादी का चलना हुआ दूभर

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्सन : फुलवार चौक से बढ़ईया टोला जाने वाले मुख्य सड़क पर जलजमाव व कचड़ा बीच गुजरता वाहन | Prabhat Khabar Network

बंजरिया प्रखंड की मुख्य सड़क जर्जर होने से हजारों लोग परेशान हैं। गड्ढों और कीचड़ के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

Banjaria Road Damage: प्रखंड अंतर्गत फुलवार चौक से बढ़ईया टोला व नरकटिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है. हालिया दिनों में हुई बारिश के बाद इन जानलेवा गड्ढों ने छोटे-मोटे तालाब का रूप ले लिया है, जिससे स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. जलजमाव और कीचड़ के साम्राज्य के कारण यह सड़क अब राहगीरों के लिए बेहद खतरनाक हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आधा दर्जन से अधिक गांवों के हजारों की आबादी प्रभावित

यह मुख्य मार्ग बंजरिया प्रखंड के बकुलहारा, घोडमरवा, हड़वा टोला, नगदाहा, गम्हरिया और ब्रह्मपुरा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के लिए लाइफलाइन है. सड़क की खराब स्थिति के कारण इन गांवों के हजारों लोगों का दैनिक आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. इतना ही नहीं, पड़ोसी प्रखंडों रामगढ़वा, सुगौली और छौडादानों के भी करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का इसी रास्ते से आना-जाना होता है, जिन्हें वर्तमान में आवाजाही के दौरान भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.

महज तीन साल में ही उखड़ गई सड़क, प्रशासन से मांग

स्थानीय ग्रामीण मुन्ना सिंह, मनोज कुमार और सुखाड़ी सहित अन्य लोगों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि यह सड़क करीब तीन वर्ष पहले ही बनकर तैयार हुई थी. लेकिन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के कथित उपयोग और रखरखाव के अभाव में महज तीन साल में ही सड़क का अस्तित्व मिट गया है. ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बाइक सवार और साइकिल चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में हो रही है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब इस मुख्य मार्ग के जीर्णोद्धार की पुरजोर मांग की है.

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी सिसवा पूर्वी पंचायत, राज्य के मुखिया लेंगे 'सिसवा मॉडल' से सीख



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन