मेहसी में महिला से संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Updated at : 19 Jul 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन

मेहसी थने के मेन मेहसी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.
विज्ञापन
मोतिहारी . मेहसी थने के मेन मेहसी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका रौशन आरा (20) मेन मेहसी निवासी मो दानिस की पत्नी थी. सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को ले मृतका के पिता कोटवा खजुरिया गांव के मो मोतिउल्लाह ने थाने में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि रौशन की शादी 15 दिसम्बर 2023 को मेन मेहसी के रहने वाले मो दानिस के साथ हुई थी. शुक्रवार की सुबह रौशन ने फोन कर बताया था कि दहेज के लिए ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे है. ग्रामीणों के साथ मेन मेहसी पहुंचा तो रौशन की मौत हो चुकी थी. ससुराल वाले घर से फरार थे. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




