प्रसव के दौरान निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
प्रसव के दौरान निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

डाकबंगला चौक के पास एक निजी नर्सिंग होम में महिला के प्रसव के दौरान चिकित्सक के द्वारा किये गये आपरेशन के बाद महिला की मौत रविवार को हो गयी.

विज्ञापन

मधुबन. डाकबंगला चौक के पास एक निजी नर्सिंग होम में महिला के प्रसव के दौरान चिकित्सक के द्वारा किये गये आपरेशन के बाद महिला की मौत रविवार को हो गयी. बच्चे की सुरक्षित जन्म के बाद महिला की मौत से हंगामा मच गया. मृतका बंजरिया गांव के मंटू ठाकुर की 25 वर्षीय पत्नी सुधा देवी है. मिली जानकारी के अनुसार सुधा देवी को प्रसव पीड़ा के बाद परिजन एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक के द्वारा महिला का आपरेशन किया गया. बच्चा के जन्म के बाद महिला की तबियत अचानक बिगड़ने लगी. स्थिति नियंत्रित करने में डाक्टर विफल रहे, जिससे महिला की मौत हो गयी. महिला की ननद ने बताया कि डाक्टर के द्वारा उसके वे बार-बार डाक्टर को बोलती रह गयी उसके भाई को आने दीजिये.लेकिन उसके भाई के आये बिना ही डाक्टर के द्वारा आपरेशन किया गया. डाक्टर की लापरवाही से मौत हो गयी हैं.घटना के चिकित्सक व अन्य कर्मी अस्पताल छोड़कर गायब हो गये.इधर सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है.थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन