Motihari: किशोरी को भगाने वाली महिला सहित पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: किशोरी को भगाने वाली महिला सहित पांच गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार की देर रात अलग-अलग गांव में छापेमारी कर किशोरी को भगाने वाली महिला आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. पुलिस ने शनिवार की देर रात अलग-अलग गांव में छापेमारी कर किशोरी को भगाने वाली महिला आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की रात दोहरी गांव में छापेमारी कर एक दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगाने वाली आरोपी महिला गेनालाल की पत्नी ललिता देवी, कौवाहा से मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पिता श्रीकांत शर्मा व पुत्र अक्षय शर्मा, पिपरा गांव के मारपीट आरोपी श्यामदेव यादव व सलहा गांव का शराब धंधेबाज रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sn Satyarthi

लेखक के बारे में

By Sn Satyarthi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन