ePaper

IPS Swarn Prabhat: कौन हैं मोतिहारी एसपी IPS स्वर्ण प्रभात? विधानसभा में इनके नाम पर क्यों हुई चर्चा

Updated at : 07 Mar 2025 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
IPS Swarn Prabhat

IPS Swarn Prabhat

IPS Swarn Prabhat: बिहार के मोतिहारी जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात की विधानसभा में जमकर तारीफ हुई. बीजेपी विधायक ने स्वर्ण प्रभात की र्चचा करते हुए विपक्ष को घेरा. जानिए कौन हैं IPS स्वर्ण प्रभात?

विज्ञापन

IPS Swarn Prabhat: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. गुरुवार को बजट सत्र का 5वां दिन था. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई. इस दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर जोरदार हंगामा हुआ. सत्र के दौरान मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात की खूब चर्चा हुई. वे सदन में छा गए. भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने विपक्ष को घेरते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात की जमकर तारीफ की. विधायक पवन जायसवाल ने कहा,”इनके (आरजेडी) समय जंगलराज था. सीएम हाउस में अपराधी बैठते थे. अपहरणकर्ता को संरक्षण मिलता था. सुशासन की सरकार में अपराधियों की कोई जगह नहीं है. जाइए मोतिहारी में… स्वर्ण प्रभात एसपी हैं. एक दिन में 200-200 घर की कुर्की जब्ती होती है.” अब मोतिहारी एसपी चर्चा में हैं. ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं आईपीएस स्वर्ण प्रभात के बारे में जनका नाम सुनकर अपराधी थर-थर कांपता है.

यूपीएससी में हासिल की 105वीं रैंक

बता दें, स्वर्ण प्रभात 2017 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत हैं. उनका जन्म भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के मोआप कला गांव में हुआ था. स्वर्ण प्रभात ने आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है और यूपीएससी की परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल की थी. आईपीएस बनने से पहले वे माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे. 

सितंबर 2024 में बने मोतिहारी एसपी

स्वर्ण प्रभात ने गोपालगंज जिले में एसपी के रूप में कार्य करते हुए अपराधियों के बीच खौफ पैदा किया था. उनके सख्त एक्शन की वजह से अपराधी थर-थर कांपते थे. गोपालगंज में उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़े शराब माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा गया था. सितंबर 2024 में स्वर्ण प्रभात को मोतिहारी का एसपी नियुक्त किया गया. उनके कार्यकाल में मादक पदार्थ की तस्करी, जमीन माफिया, बालू माफिया और शराब माफिया पर कड़ी नजर रखी गई है. नेपाल सीमा से सटे इस जिले में तस्करी की चुनौतियों का सामना करते हुए, उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत किया है. 

ALSO READ: Bihar News: वाह रे किसानी! खेत के बदले हवा में उगा दिया आलू, अब दूर-दूर से सीक्रेट जानने पहुंच रहे लोग

ALSO READ: Bihar Four lane: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, 58 किमी लंबी सड़क पर हवा से बात करेंगी गाड़ियां

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन