गांजा पीने के लिये रुपये नहीं दिया तो मारी चाकू, युवक की मौत

Updated at : 08 Mar 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
गांजा पीने के लिये रुपये नहीं दिया तो मारी चाकू, युवक की मौत

डाक-बंगला चौक से टीकम गांव जाने वाली ब्लॉक गेट व उत्पाद थाना के पास ही शनिवार की देर संध्या तीन बदमाशों ने एक किशोर को चाकू मार दी.

विज्ञापन

मधुबन. डाक-बंगला चौक से टीकम गांव जाने वाली ब्लॉक गेट व उत्पाद थाना के पास ही शनिवार की देर संध्या तीन बदमाशों ने एक किशोर को चाकू मार दी. चाकू किशोर के सीने में लगी है.चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है. जहां उसकी मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के टीकम गांव के जगदीश ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि देर शाम गोलू अपनी अपनी साइकिल से मधुबन बाजार से घर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये तीन बदमाशों ने रोककर किशोर के सीने में काफी नजदीक से चाकू मार दिया.सूचना पर परिजन व स्थानीय लोग घायल को नीजी नर्सिंग होम में लेकर गये.जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किशोर को भर्ती कराया.किशोर की नाजुक स्थिति को देखते सीएचसी के चिकित्सकों ने जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.बताया जाता है कि कुछ युवकों ने गांजा पीने के लिये पैसे की मांग पहले किया था.पैसा देने से इंकार करने से नाराजगी के कारण चाकू मार दी है. संजीव मौआर ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन