Motihari: पोस्टर प्रतियोगिता में विवेकानंद ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पोस्टर प्रतियोगिता में विवेकानंद ने मारी बाजी

केविवि के विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा गुरुवार को चानक्य परिसर में “योग: जीवन की श्वास ” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी. केविवि के विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा गुरुवार को चानक्य परिसर में “योग: जीवन की श्वास ” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इसमें विभिन्न विभागों के लगभग 30 छात्रों ने भाग लिया और कला के माध्यम से योग के प्रति अपने विचारों और कल्पनाओं को प्रस्तुत किया.कार्यक्रम समन्वय डॉ. सपना सुगंधा ने किया. डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा एवं डॉ. सुनील दीपक घोडके की देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई.प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. पवन कुमार और डॉ. मनीषा रानी ने किया. इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्राणीशास्त्र विभाग के विवेकानंद साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रसायन शास्त्र विभाग की अंजलि कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. भौतिकी विभाग की ज्योत्सना गुप्ता और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की मनीषा कुमारी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया.विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्रा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी.मौके पर प्रिंस, मनीषा, हर्षित, शिवानी, आदित्य, अंशु, हर्षिता, शुभम, आयुष और अन्य स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन