चंपारण के लाल सेतु मिश्रा ने चीन में रचा इतिहास, एशियाई एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण और रजत पदक

Updated:
विज्ञापन
धावक सेतु मिश्रा

धावक सेतु मिश्रा

पूर्वी चंपारण के उभरते सितारे सेतु मिश्रा ने चीन में एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचा है. उन्होंने 4x400 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण और पुरुष रिले में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

Setu Mishra Athletics: पूर्वी चंपारण के उभरते हुए स्टार एथलीट सेतु मिश्रा ने चीन के आर्डोस शहर में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे देश का नाम रोशन किया है. सेतु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत के लिए 4×400 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक और पुरुष 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इस शानदार दोहरी सफलता के साथ ही वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाले चंपारण और बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. सेतु मिश्रा मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के सेमरा के रहने वाले हैं.

पुरुष रिले में निभाई अहम भूमिका और मिश्रित रिले में जीता गोल्ड

पूर्वी चंपारण जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण एवं सचिव अरविंद ने बताया कि सेतु मिश्रा का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद उत्कृष्ट रहा. पुरुष 4×400 मीटर रिले के फाइनल मुकाबले में सेतु मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए तीसरा लेग दौड़ा. उन्होंने चीन के धावक को कड़ी टक्कर देते हुए भारतीय टीम की बढ़त को लगातार बरकरार रखा और अंतिम धावक को मजबूत स्थिति में बैटन सौंपा, जिसके दम पर भारत ने रजत पदक जीता. इससे पहले 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भी सेतु भारतीय टीम का हिस्सा थे, जहां बेहतरीन तालमेल के दम पर भारत को स्वर्ण पदक हासिल हुआ.

बिहार के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, दी बधाई

सेतु मिश्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. रिचा भारद्वाज, डॉ. कमलेश कुमार, अमित सेन, रामेश्वर प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी शुभंम कुमार, प्रभाकर जायसवाल, दीपक कश्यप, सिद्धार्थ वर्मा और राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. खेल विशेषज्ञों का कहना है कि सेतु मिश्रा की यह उपलब्धि बिहार के अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी. सभी ने विश्वास जताया कि सेतु भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें : बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे सायरन और हाई-टेक मॉनिटरिंग से रखी जाएगी नजर



विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन