रास्ते के विवाद को ले एक दर्जन ग्रामीण धरना पर बैठे, सीओ ने कराया समाप्त

Published at :27 Feb 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को ले एक दर्जन ग्रामीण धरना पर बैठे, सीओ ने कराया समाप्त

रघुनाथपुर वार्ड 29 में सड़क अतिक्रमण को लेकर आधादर्जन से अधिक नगरवासी धरना पर बैठ गए.

विज्ञापन

तुरकौलिया. रघुनाथपुर वार्ड 29 में सड़क अतिक्रमण को लेकर आधादर्जन से अधिक नगरवासी धरना पर बैठ गए. सूचना पर सीओ संतोष कुमार एवं रघुनाथपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर धरना को खत्म करा दिया. बताया जाता है कि उक्त स्थल पर रामदर्शन सिंह का निजी जमीन है, जिसका वह चहारदीवारी का निर्माण कार्य कर रहे थे. वही दूसरे पक्ष राजेश कुमार चौबे एवं अन्य आपत्ति जाता रहे थे कि यह सड़क बहुत पहले से है. यह आने जाने का रास्ता है, जिसे बंद किया जा रहा है. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. सीओ ने बताया कि रामदर्शन सिंह का कहना है कि उसका जमीन दो कट्ठा साढ़े 12 धुर है. अंचल अमीन से इसकी मापी भी कराई गई थी, लेकिन वह मान्य नहीं मान रहे थे. अनुमंडल से मापी की बात कही जा रही है. सीओ संतोष कुमार ने बताया कि जमीन की मापी तीन या पांच सदस्यीय अनुमंडलीय टीम करेंगे. आधा दर्जन से अधिक लोग सड़क पर ही धरना पर बैठ गए थे. जिन्हें समझा कर हटाया गया है. जल्द ही मापी कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन