Motihari: गांधी मैदान में मनाया जायेगा विजयदशमी उत्सव, 51 फीट रावण की प्रतिमा का होगा दहन

Updated:
विज्ञापन
Motihari: गांधी मैदान में मनाया जायेगा विजयदशमी उत्सव, 51 फीट रावण की प्रतिमा का होगा दहन

गांधी मैदान में रविवार को विजयादशमी आयोजन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डा आशुतोष शरण ने की.

विज्ञापन

मोतिहारी . गांधी मैदान में रविवार को विजयादशमी आयोजन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डा आशुतोष शरण ने की. बैठक में विजयदशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथित सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि मंत्री कृष्णनंदन पासवान व मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार होंगे. गांधी मैदान में 51 फीट उंची रावण की प्रतिमा दिल्ली के कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है. हनुमानगढी मंदिर से तीन बजे रामजी की सवारी निकलेगी, जो गौरीशंकर स्कूल, चित्रगुप्त मंदिर, मधुबन छावनी चौक, गांधी चौक और हाॅस्पीटल चौक होते हुए पांच बजे गांधी मैदान में पहुंचेगी. उसके बाद गांधी मैदान में रावण दहन सम्पन्न होगा. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, उपमहापौर डा लालबाबु प्रसाद, डा अरूण कुमार, अनिल वर्मा, गुलरेज शहजाद, सुधांधु रंजन, राजन मिश्रा, सुधीर गुप्ता, सुदीप कुमार, राजकुमार, डीके आजाद, ऋषण झा, अमित गुड्डू, चंदन सिंह, संतोष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन