सांसद पप्पू यादव के विरोध में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन, गांधी चौक पर फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन
पप्पू यादव का पुतला दहन करते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य | Prabhat Khabar Network

पप्पू यादव का पुतला दहन करते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य

संसद भवन में राम मंदिर चंदा मामले पर पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन की गूंज पूर्वी चंपारण तक पहुंच गई है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी में उनके खिलाफ पुतला दहन कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: संसद भवन परिसर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर चंदा मामले को लेकर किए गए सांकेतिक प्रदर्शन के विरोध की गूंज अब पूर्वी चंपारण तक पहुंच गई है. शनिवार को मोतिहारी के गांधी चौक पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया.

कार्यकर्ताओं ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सांसद के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और उससे जुड़े विषय पर इस प्रकार का प्रदर्शन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है.

विहिप ने माफी मांगने की उठाई मांग

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विश्व हिंदू परिषद के बिहार-झारखंड क्षेत्रीय प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पप्पू यादव को अपने बयान और प्रदर्शन के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान गांधी चौक पर कुछ समय के लिए माहौल गर्म रहा. हालांकि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मौके पर विहिप और बजरंग दल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
Sujit Kumar Path

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar Path

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन