मुखिया तान्या के कार्यों का केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर की सराहना

Published at :22 Feb 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया तान्या के कार्यों का केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर की सराहना

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने प्रखंड के सिसवा पूर्वी पंचायत कि मुखिया तान्या प्रवीण के द्वारा पंचायत में महिलाओं के प्रति किए गए कार्यों का सराहना की है.

विज्ञापन

बंजरिया. केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने प्रखंड के सिसवा पूर्वी पंचायत कि मुखिया तान्या प्रवीण के द्वारा पंचायत में महिलाओं के प्रति किए गए कार्यों का सराहना की है. मंत्रालय ने शनिवार को अपने एक्स व फेसबुक पर मुखिया के द्वारा पंचायत में किए गए कार्यों का एक वीडियो क्लिप भी अपलोड किया गया है. जिसमें मुखिया स्थानीय पंचायत के महिलाएं को कार्य करने के लिए प्रेरित करतीं दिख रही हैं. मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा है कि नेतृत्व में महिलाएं, बदलाव की पहचान. साथ ही मंत्रालय ने बताया कि महिलाओं के सर्वांगीण एवं समावेशी विकास के लिए सक्रिय रूप से सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण कार्य कर रही हैं. उनके प्रयासरत से पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है. जिससे ग्रामीण भारत का परिदृश्य बदल रहा है.

वही मुखिया के कार्यों का केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा सराहना व वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर अपलोड करने के बाद स्थानीय पंचायत वासियों व जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त हैं. बता दें कि बीते 01 फरवरी को भी सिसवा पूर्वी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के हुए कार्यों का भी सोशल मीडिया साइट पर फोटो अपलोड कर सराहना किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन