सीमा पार कर रहा यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार

Updated at : 05 Mar 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा पार कर रहा यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार

सीमा पर नेपाल में प्रवेश करते समय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार की रात्रि एक यूक्रेनी नागरिक को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

रक्सौल (पूचं) . सीमा पर नेपाल में प्रवेश करते समय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार की रात्रि एक यूक्रेनी नागरिक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ व जांच में पाया गया कि उसका भारत के लिए जारी वीजा की अवधि खत्म हो गयी थी. उसकी पहचान यूक्रेन निवासी बोरी बांद्रेको के रूप में की गयी है. बताया गया है कि वह फिलहाल पश्चिम बंगाल के मायापुरी, भक्ति सिद्धांत सरस्वती रोड स्थित निनांचल रोड में रह रहा था. जांच में पता चला कि वह पड़ोसी देश नेपाल घूमने निकला था. वहां उसकी योजना अपने यूक्रेनी सिम को रोमिंग में एक्टिवेट कर बैंक बैलेंस ट्रांसफर करने और करेंसी चेंज करने की थी. उसने बताया कि यूक्रेनी सिम भारत में काम नहीं करता है. इसलिए नेपाल जा रहा था. एसएसबी ने आवश्यक पूछताछ व कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद हरैया थाना को सौंप दिया है. उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है कि भारत में कब से और किस प्रयोजन से रह रहा था. नेपाल क्यों जा रहा था. उसके दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि उसका पासपोर्ट भी एक्सपायर हो गया है. वीजा की अवधि पिछले वर्ष ही समाप्त हो गई थी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन