Motihari: सदर अंचल के दो लोगों को मिला वास भूमि

Updated:
विज्ञापन
Motihari: सदर अंचल के दो लोगों को मिला वास भूमि

बिहार सरकार महादलित के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग वन व टू के सभी भूमिहीन परिवारों को रहने के लिए पांच डिसमिल जमीन मिलने का प्रावधान है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. बिहार सरकार महादलित के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग वन व टू के सभी भूमिहीन परिवारों को रहने के लिए पांच डिसमिल जमीन मिलने का प्रावधान है. इसी के तहत सदर अंचल के दो लोगों को वास भूमि का पर्चा शुक्रवार को दिया गया. सीओ संध्या कुमारी ने बताया कि कटहां पंचायत के राजकिशोर साह को चार डिसमील और खेतन प्रसाद को डेढ़ डिसमील वास भूमि दिया गया है. यह भूमि अभियान बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकार की तरफ से दिया जाता है. ताकि वह अपना घर बना कर जीवन यापन कर सके. मौके पर पंचायत के मुखिया प्रेमशाला देवी के प्रतिनिधि मनोज यादव, राजस्व कर्मचारी, वार्ड सहित अन्य कर्मी मौजदू रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन