जागापाकड से गुम हुए दो किशोर पटना से बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 10:12 PM
जागापाकड पंचायत के जागापाकड पंडित टोला गांव से शुक्रवार को गायब हुए दो किशोर शनिवार को पटना से बरामद हो गए.
हरसिद्धि.थाना क्षेत्र के जागापाकड पंचायत के जागापाकड पंडित टोला गांव से शुक्रवार को गायब हुए दो किशोर शनिवार को पटना से बरामद हो गए. इस घटना के संबंध में गायब हुए शत्रुघन कुमार 12 वर्ष की माता रीना देवी पति अजय साह ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि इनका पुत्र शत्रुघन कुमार पड़ोस के सुशीला देवी पति राजेश पंडित के पुत्र रवि किशन कुमार 13 साल के साथ शुक्रवार की शाम में गायब हो गया. उसकी बहुत खोजबीन की गई, लेकिन जब उसका कहीं आता-पता नहीं चला तब थाना में उन दोनों किशोर की गुमशुदगी का आवेदन दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही थी. तभी परिजन ने शनिवार को शाम में सूचना दी कि दोनों किशोर पटना से बरामद हो गए हैं. यह दोनों कहीं बाहर जा रहे थे, लेकिन पटना जाने के बाद शत्रुघन कुमार ने बाहर जाने से इनकार कर दिया और अपने परिजन को फोन कर सूचना दी. फिर पटना में रह रहे उसके कुछ संबंधी को इसकी सूचना मिली और वे लोग पटना जंक्शन से जाकर दोनों बच्चों को बरामद कर लिया. स्थानीय समाजसेवी अखिलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों बच्चे अपने संबंधी के साथ पटना से घर के लिए चल दिए हैं. देर रात तक घर पहुंचेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










