ePaper

केसरिया में सड़क दुर्घटना में दो की मौत व एक जख्मी

Updated at : 08 May 2024 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
केसरिया में सड़क दुर्घटना में दो की मौत व एक जख्मी

दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी व एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

विज्ञापन

केसरिया.दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी व एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. पहली घटना मंगलवार की देर शाम पीताम्बर चौक के समीप की बताई जा रही है. जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जहां इलाज के लिए जाने के क्रम मोतिहारी में एक की मौत हो गयी. मृतक नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात निवासी 30 वर्षीय मो परवेज आलम बताया जा रहा है. वहीं मो इब्राहिम गंभीर से जख्मी हो गया.जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. रिश्ते में दोनों चाचा- भतीजा बताया जा रहा है.घटना के संबंध में बताया जा रहा की दोनो युवक मंगलवार की रात करीब नौ बजे दुकान से खरीदारी कर बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी बीच चकिया की ओर से तेज गति में आ रही पिकअप की ठोकर से जख्मी हो जख्मी हो गए. परिजन पहुंच कर आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी भेज दिया. जहां जाने के क्रम प्रवेज की मौत हो गयी.दुसरी घटना बेलवा मार्ग के बंगरी माई के समीप की बताई जा रही है.जहां थाना क्षेत्र के बेतिया बसंत निवासी टुनटुन महतो की 40 वर्षीय पत्नी इन्दु देवी की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गयी.घटना बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बेलवा से अपने घर लौट रही थी की उक्त स्थल के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई. घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव बरामद पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया की मामले मे कोई आवेदन प्राप्त नही है .फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन