यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Author Raj Nikhil|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्सन : गिरफ्तार दोनों आरोपी | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार दोनों आरोपी

मोतिहारी पुलिस ने यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले नशाखुरानी गिरोह के दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया है. गश्ती के दौरान पकड़े गए आरोपियों से चार मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. पूछताछ में उन्होंने यात्रियों से लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है.

विज्ञापन

Nasha Khurani Gang: मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने नशाखुरानी कर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से चार मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

गश्ती के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े

थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि बुधवार रात क्षेत्र भ्रमण और गश्ती के दौरान कुँवारी देवी चौक से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उनके पास से चार मोबाइल फोन और एक मोबाइल कवर में रखे 2,000 रुपये बरामद हुए.

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि मुजफ्फरपुर से मोतिहारी आने के दौरान एक यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए थे.

स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मंगलापुर निवासी दिलीप कुमार और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामगढ़वा निवासी काशी राम के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, काशी राम का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ नगर थाना में वर्ष 2011 का नशाखुरानी से संबंधित एक मामला पहले से दर्ज है.

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजीव रंजन, दारोगा सौरभ कुमार, प्रशिक्षु दारोगा मनीषा कुमारी तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.


विज्ञापन
Raj Nikhil

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन