हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

Published at :26 Feb 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर बुधवार की सुबह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ने लगी.

विज्ञापन

मोतिहारी. महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर बुधवार की सुबह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ने लगी. श्रद्वालू भक्तों द्वारा सुबह शहर के विभिन्न शिवालयों में देवाधिदेव महादेव को जल एवं पंचामृत से अभिषेक कराया गया. उसके बाद उन्हें चंदन, भस्म, अक्षत, पुष्प, बेलपत्र, दुर्वा, सम्मी, तुलसी मंजरी, मंदार पुष्प, धतुरे का पुष्प, कमल पुष्प, भाग, अबीर, गुलाल, इत्र, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित किया गया. यह सिलसिला शहर के नरसिंग बाबा शिव मंदिर, नगर थाना कैंपस स्थित शिव मंदिर, शांतिपुरी स्थित शिवमंदिर, बेलीसराय, बलुआ, चांदमारी दुर्गा मंदिर, माई स्थान, एम एस कॉलेज, गायत्री मंदिर, नगर भवन के सामने दुर्गा मंदिर, बेलही देवी स्थित शिव मंदिर, सपही देवी, अगरवा माई स्थान स्थित शिव मंदिर में देखने को मिला. इस अवसर पर इन शिवालयों में भजन-कीर्तन एवं अष्टयाम का आयोजन भी किया गया. वहीं कहीं-कहीं रूद्राभिषेक का आयोजन कर भव्य भंडार का आयोजन किया गया.

महाशिवरात्रि के त्योहार पर नगर थाना से निकली शिव की बारात. बराती बने शहरवासी. बरात के आगे-आगे हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा, पीछे-पीछे शिव की बारात चल रही थी. बरात में महादेव-पार्वती रथ पर विराजमान थे. महादेव के रूप में राकेश कुमार, पार्वती के रूप में रूपा कुमारी, वहीं हनुमान के रूप में सूरज कुमार तथा अघोड़ियों एवं भूत-प्रेत के रूप में रंजन कुमार, अंजन कुमार तथा शुभम कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया. यह झांकी शहर के मीना बाजार, ज्ञान बाबू चौक, जॉनपुल चौक होते हुए स्टेशन, पटेल चौक होते हुए नगर थाना में प्रवेश कर गयी. इस शोभा यात्रा में हर-हर महादेव का जयघोष हो रहा था. शोभा यात्रा का नेतृत्व नगर पुलिस कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन