आर्केस्टा में हथियार लहराने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने हथियार लहराने वाले एवं हथियार देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है .
पताही . थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव में शादी में आयोजित आर्केस्टा डांस में हथियार लहराने का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने हथियार लहराने वाले एवं हथियार देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है . साथ ही पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है . गिरफ्तार युवक नोनफरवा गांव का विकेश बैठा एवं चम्पापुर गांव का शशि कुमार है . थानाध्यक्ष कैलास कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को सोशल मीडिया पर आर्केस्टा में नर्तकी के साथ एक युवक हथियार लहराने का वीडियो मिला पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुऐ कांड दर्ज कर वायरल हुए वीडियो के आईडी दास कृष्णा को पूछ ताछ किया गया . उसके निशानदेही पर आर्केस्ट्रा में नीचे से हथियार देने वाले युवक शशि कुमार को चम्पापुर से एवं नर्तकी के साथ हथियार लहराने वाले युवक आर्केस्टा के एलाउंसर विकेश बैठा को नोनफरवा से गिरफ्तार किया गया . छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष कैलास कुमार , अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी , दरोगा धनंजय कुमार , रीना कुमारी एवं पुलिस बल शामिल थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




