ePaper

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Updated at : 14 Aug 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पिपरा विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चकिया. हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पिपरा विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. पार्टी के पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा के मेहसी मंडल व पिपरा मंडल के प्रमुख मार्ग से होते हुए 300 से अधिक मोटरसाइकिल का काफिला हाथों में तिरंगा झंडा लिए चकिया व्यापार मंडल स्थित विधानसभा कार्यालय पहुंचा. जिसके बाद काफिला चकिया के हिंदू चकिया होते हुए साहिबगंज रोड, केसरिया रोड ,मोतिहारी रोड होते हुए वापस विधानसभा कार्यालय पहुंचा जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव ने किया. राष्ट्रभक्ति गीतों, भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ मोटरसाइकिल पर तिरंगा लिए हुए युवाओं का जोश देखते ही बनता था. 15 अगस्त के पूर्व संध्या पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र प्रेम के जज्बे से लबरेज दिखाई दी. तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में नगर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ विजय श्री, विधानसभा संयोजक रोहित सिंह,नरेश शाह, शिव कुमार सिंह,अशोक कुशवाहा , रौनक श्रीवास्तव,रवि साहू सुधीर मिश्रा, विशाल राम,बृजभूषण गिरी, संजय चौधरी ,हिमांशु सिंह, रत्नेश सिंह ,गोलू खेलानी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन