शौर्य वेदनम उत्सव काे लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार

Updated at : 06 Mar 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
शौर्य वेदनम उत्सव काे लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार

गांधी मैदान में शौर्य वेदनम उत्सव को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है. शुक्रवार से भारतीय सेना के हथियारों को आमजनों के सामने प्रदर्शित जायेगा.

विज्ञापन

मोतिहारी . गांधी मैदान में शौर्य वेदनम उत्सव को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है. शुक्रवार से भारतीय सेना के हथियारों को आमजनों के सामने प्रदर्शित जायेगा. आमजन सेना के सामर्थ व शक्ति को करीब से देखेंगे, भारतीय सेना किस तरह सरहदों पर हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रही है. इसके संबंध में भी जानकारी ले सकेंगे. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सात मार्च से आठ मार्च तक सुबह सात से शाम सात बजे तक कुछ मार्गों पर निजी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी. उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस मोड़ से पुलिस अधीक्षक के आवास होते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास से मजुराहां जाने वाली मोड़ , सर्किट हाउस से डीएसपी सदर 2 के आवास तथा सर्किट हाउस मोड़ से मजुराहा जाने वाली हरदिया मठ मोड़ तक निजी वाहन नहीं चलेंगे. कचहरी चौक से गांधी मैदान आर्मी मेला स्थल तक पैदल जाना है. उन्होंने परिवर्तित मार्ग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मजुराहा से शहर व गांधी मैदान तक आने के लिए केंद्रीय कारा मार्ग से आ सकते हैं. प्रशासनिक गाड़ियों की पार्किंग समाहरणालय परिसर, जनप्रतिनिधि व मीडिया वालों के वाहन की पार्किंग प्रेक्षागृह के सामने आफिसर्स कॉलोनी में खाली जगह तथा आमजनों के वाहनों के पार्किंग के लिए हवाई अड्डा का मैदान सुरक्षित किया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन