Motihari:आज कर सकेंगे माता के दर्शन, सज-धज कर पंडाल हुए तैयार

Updated:
विज्ञापन
Motihari:आज कर सकेंगे माता के दर्शन, सज-धज कर पंडाल हुए तैयार

शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा का दरबार सज धज कर तैयार हो चुका है. प्रखंड के मंगलापुर पंचायत स्थित काली माई स्थान में दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार हो गया है.

विज्ञापन

संग्रामपुर. शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा का दरबार सज धज कर तैयार हो चुका है. प्रखंड के मंगलापुर पंचायत स्थित काली माई स्थान में दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार हो गया है. शहर समेत जिले भर में धूमधाम से दुर्गा पूजा उत्सव मनाने की जोरदार तैयारी चल रही है. एक से बढ़कर एक आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण करवाया जा रहा है. पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मां दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले वर्ष 2005 से दुर्गा पूजा भक्ति भाव के साथ प्रतिवर्ष की जाती है. अलग-अलग डिजाइन के पंडाल बनाए जाते हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं. प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक और भव्य दिव्य प्रतिमाओं का निर्माण करवाया गया है. पूजा के साथ साज सज्जा में आने वाली पूरी पूजा समिति वहन करती है. जिसमें स्थानीय लोगों के द्वारा सहयोग प्राप्त होता है. इस बार का बजट 5 लाख का है. पूजा पंडाल पाठक टेंट हाउस के द्वारा निर्माण किया जा रहा है. पूजा समिति के सदस्य प्रभात प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, राजेश सिंह, नारायण पटेल, विशु पटेल, धर्मदेव मिश्रा, जगदीश पटेल, मुकेश यादव, रंजन पटेल, कन्हैया सिंह, हरिनारायण पटेल, राकेश यादव, श्याम किशोर सिंह, विपिन पटेल, जलेशर सहनी आदि तैयारी में लगे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन