मधुबन पुलिस का एक्शन, गांव और होटल में छापेमारी कर तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. योगौलिया टोला और पुरानी बाजार के होटल से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है.

विज्ञापन

Motihari News: मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर देशी एवं विदेशी शराब के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 34 लीटर देशी शराब के अलावा विदेशी शराब और बीयर भी बरामद की गई है. पुलिस ने जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Madhuban News: योगौलिया टोला में दो महिला तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि एसआई मो. एजाज खान के नेतृत्व में योगौलिया टोला खरसाल में छापेमारी की गई. इस दौरान शांति देवी के पास से 15 लीटर तथा उर्मिला देवी के पास से 19 लीटर देशी शराब बरामद की गई. दोनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

पुरानी बाजार के होटल से विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने मधुबन पुरानी बाजार स्थित एक होटल में भी छापेमारी की. जांच के दौरान होटल के काउंटर से रॉयल स्टैग सुपीरियर ब्रांड की 750 एमएल की सात बोतल व्हिस्की तथा किंगफिशर ब्रांड की 500 एमएल की तीन कैन बीयर बरामद की गई. मामले में तीसरी महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया.

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: राजेपुर विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों को मिला सम्मान


विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन