एसएस कॉलेज में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, आपदा से निपटने के गुर सीखेंगे 250 स्वयंसेवक

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अतिथि व प्रतिभागी

मोतिहारी में शुरू हुआ सात दिवसीय 'युवा आपदा मित्र' आवासीय प्रशिक्षण शिविर. 250 स्वयंसेवक आपदाओं से निपटने के लिए सीख रहे हैं बचाव और राहत कार्य के गुर.

विज्ञापन

Motihari News: बिहार शिक्षा परियोजना एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में एसएस कॉलेज, मोतिहारी में सोमवार से सात दिवसीय 'युवा आपदा मित्र' आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. यह प्रशिक्षण शिविर 9 अगस्त तक चलेगा. शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों के 250 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, बचाव एवं राहत कार्य से संबंधित व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

उद्घाटन सत्र में कई शिक्षाविद रहे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में एमएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार, वर्तमान प्राचार्य प्रो. एमएन हक, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. गौरव भारती, एलएनडी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन सिंह, एसडीआरएफ की टीम के सदस्य सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे.

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका पर दिया गया जोर

वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवक राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को स्वयं की सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक कौशल से सुसज्जित करना है.

एसडीआरएफ टीम ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

उद्घाटन सत्र के बाद एसडीआरएफ टीम लीडर रविकांत कुमार एवं उनकी टीम ने स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार, राहत कार्य तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई. प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जाएगा.

विभिन्न कॉलेजों के 250 स्वयंसेवक ले रहे भाग

प्रशिक्षण शिविर में एमएस कॉलेज, लक्ष्मी नारायण दूबे महाविद्यालय, एसएनएस कॉलेज, डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय, केसीटीसी कॉलेज रक्सौल, एमएसएसजी कॉलेज अरेराज तथा एसआरएपी कॉलेज बारा चकिया के कुल 250 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं.

आपदा के समय सेवा के लिए तैयार होंगे युवा

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक रंजीत झा ने गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया, जबकि प्रखंड स्तरीय नोडल शिक्षक राजेश कुमार प्रसाद ने आपदा प्रबंधन की चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन सुधांशु रंजन गौड़ ने किया.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी सिविल कोर्ट भर्ती के अंतिम दिन आवेदन के लिए जिला नियोजन कार्यालय में उमड़ी भीड़


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन