प्रयागराज कुंभ स्नान कर घर लौट रहे तीन की सड़क दुर्घटना में मौत

थाना क्षेत्र के तीन लोगों की मौत प्रयागराज में कुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में स्कॉर्पियो को पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी
हरसिद्धि . थाना क्षेत्र के तीन लोगों की मौत प्रयागराज में कुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में स्कॉर्पियो को पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी, जिसमें दो महिला सहित एक पुरुष की मौत घटनास्थल सुल्तानपुर जनपद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हो गई. मृतक सोनवर्षा निवासी स्व. यमुना कांत पांडे के पुत्र सत्येंद्र पांडे (52 वर्ष), उनकी पत्नी 48 वर्षीय मधुबाला देवी व मठलोहियार वार्ड 12 निवासी रवींद्र तिवारी की पत्नी रीता देवी बताई जाती है. रवींद्र तिवारी, सत्येंद्र पांडेय के सगे साले बताए जाते हैं. घटना में रविन्द्र तिवारी की भी पैर टूट चुकी है. रवींद्र तिवारी की अपनी स्कॉर्पियो से कुंभ अपने बहनोई, बहन व भांजा के साथ कुंभ स्नान करने गए थे. घर लौटते समय गाड़ी सत्येंद्र पांडेय के छोटा पुत्र रितेश पांडेय चला रहा था जिसको गंभीर चोट आई है. घायलों का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है. मृतक के बड़े पुत्र मधुरेश पांडेय ने बताया कि मेरे माता-पिता की शव को घर लाया जा रहा हैं. घर आकर अंतिम संस्कार किया जाएगा. वही मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




