फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार

परसौनी कपूर गांव से फर्जी सर्टिफिकेट एवं नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.
पताही.थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव से फर्जी सर्टिफिकेट एवं नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इनलोगों के पास से कई फर्जी सर्टिफिकेट की छाया प्रति, चार मोबाइल , दो स्मार्ट वाच, एक कार , एक बाइक, 24 हजार 800 रुपये नगद बरामद हुआ है. गिरफ्तार तीनों व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना के अहियापुर गांव का संतोष कुमार, करण कुमार व आदित्य राज है.
पकड़ीदयाल डीएसपी मोहिबुल अंसारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिला कि परसौनी कपूर गांव में तीन लोगों को ग्रामीणों द्वारा रखा गया है. पुलिस ने सूचना पर पहुंच के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद पता चला की तीनों व्यक्ति नौकरी लगवाने , बड़े-बड़े कॉलेजो एवं विश्वविद्यालय का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर पैसा ठगने का काम करते है. प्रारंभिक पूछताछ में तीनों द्वारा बताया गया कि अभी तक 60 से 65 लोगों से फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने एवं 25 से 30 लोगों से नौकरी दिलवाने के नाम पर मोटी रकम की वसूली किये है. छापेमारी टीम में डीएसपी के अलावा थानाध्यक्ष विनित कुमार , अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी , दरोगा नेहा रानी एवं पुलिस बल शामिल थे.बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे दो अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
पताही.थाना क्षेत्र के बड़ाशंकर ब्रह्मस्थान के समीप से पुलिस ने पकड़ीदयाल के डीएसपी आईपीएस मोहिबुल अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी कर ऑटोमेटिक पिस्टल एवं कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनो अपराधी थाना क्षेत्र के रतनसायर गांव का राजकुमार सिंह उर्फ शिवम उर्फ विलाई एवं सौरव सिंह है. डीएसपी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिये बड़ाशंकर की तरफ निकले है. सूचना पर पकड़ीदयाल डीएसपी, थानाध्यक्ष विनित कुमार एवं एसटीएफ मोतिहारी के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इस दौरान पुलिस को देख बाइक पर सवार तीनों भागने लगे. पुलिस ने बाइक का पीछा कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल , दो 9 एमएम का कारतूस , दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधी ने पूछताछ में बताया है कि वे किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे.पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अपराधियो को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है . गिरफ्तार सौरव सिंह मधुबन थाना कांड संख्या 172/19 आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. पुलिस दोनों गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रहा है. छापेमारी टीम में पकड़ीदयाल डीएसपी, थानाध्यक्ष विनित कुमार , अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी, दारोगा अखिलेश कुमार राय, धनंजय कुमार, एसटीएफ टीम मोतिहारी एवं पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




