मंत्री ने की चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के लिए 15 लाख देने की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
मंत्री ने की चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के लिए 15 लाख देने की घोषणा

चंपारण सत्याग्रह महोत्सव को अगले बार से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की राशि को 15 लाख रुपए करने की घोषणा कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने की.

विज्ञापन

कोटवा.जसोलीपट्टी में आयोजित चंपारण सत्याग्रह महोत्सव को अगले बार से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की राशि को 15 लाख रुपए की घोषणा कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. कहा कि उक्त कार्यक्रम के लिए सात लाख रुपए की राशि स्वीकृत था. जो उक्त कार्यक्रम के लिए छोटा था. उन्होंने कहा कि इसी गांव के किसानों ने 1917 के महात्मा गांधी को चंपारण एवं जसोली पट्टी आने के लिए मजबूर कर दिया.यहां के किसानों ने नीलहो के खिलाफ आवाज उठाई. किसानों ने अंग्रेजों के तीन कठिया प्रथा का खिलाफ शुरू कर दिया. उसी याद में कार्यक्रम आयोजि की जाती है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि यह के किसान नेता बाबू लोमराज सिंह के नेतृत्व जो सत्याग्रह का विज पनपा वह आगे चलकर देश को आजादी दिलाया. यहां की मिट्टी वंदनीय है. वह अपने विभाग से प्रयास करेंगे कि कोई भवन यहां बने, जिससे नई पीढ़ी अपनी पूर्वजों की त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता रहे. महोत्सव काफी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद मंगलवार को संपन्न हो गया. मौके पर जिला प्रशासन की ओर से डीडीसी,एडीएम,एसडीएम,सीओ सहित कई प्रशानिक पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन