Motihari: नदी में तीन बच्चे डूबे,एक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: नदी में तीन बच्चे डूबे,एक का शव बरामद

गुलाब खान टोला वार्ड नम्बर 10 के सामने बूढी गंडक नदी में शनिवार को दोपहर बाद स्नान करने गये तीन बच्चे नदी में डूब गये.

विज्ञापन

Motihari: मधुबन.थाना क्षेत्र के गुलाब खान टोला वार्ड नम्बर 10 के सामने बूढी गंडक नदी में शनिवार को दोपहर बाद स्नान करने गये तीन बच्चे नदी में डूब गये.डूबे बच्चों को स्थानीय लोगों अन्य बच्चों के हल्ला करने पर खोजबीन शुरू की.इस दौरान एक बच्चे को नदी से सुरक्षित निकाला लिया गया.बच्चे की लाश बरामद हुई.जबकि तीसरा बच्चा लापाता है.जिसकी खोजबीन स्थानीय गोताखोरों के द्वारा की जा रही है.मृतक बच्चा गुलाब खान टोले के आजाद आलम का 8 वर्षीय पुत्र अरमान आलम है.वही सुरक्षित निकाला गया बच्चा ललन मिया का 8 वर्षीय पुत्र अयांश है.वही लापता बच्चे की पहचान नौशाद आलम के 8 वर्षीय पुत्र नासिर आलम है.जिसकी खोजबीन जारी है.बताया जाता है कि भीषण गर्मी के बीच गांव के तीनों हम उम्र बच्चे बूढी गंडक नदी में स्नान करने कर हरे थे.इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे.आसपास के लोगों की मदद से गोताखोरों ने निकालना शुरू कर दिया.सूचना पर सीओ रागिनी कुमारी गुप्ता, थानाध्यक्ष संजीव मौआर,एसआई दिनेश कुमार सिंह, विनोद कुमार साह व शशस्त्र बल के जवान समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं.थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि मृतक बच्चे को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है.तीसरे बच्चे की खोजबीन की जा रही है. घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप: बूढी गंडक नद�� में एक साथ तीन बच्चों के डूबने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया.जो जहां था.वहा से नदी की तरफ चल पड़ा.मृतक बच्चे के परिवार में चीख-पुकार मच गया है.मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन