ePaper

Motihari : खराब मोबाइल लेकर दर्जनों सेविका पहुंची सीडीपीओ कार्यालय

Updated at : 08 Apr 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : खराब मोबाइल लेकर दर्जनों सेविका पहुंची सीडीपीओ कार्यालय

आईसीडीएस विभाग से मिला खराब मोबाइल लेकर मंगलवार को दर्जनों सेविका सीडीपीओ कार्यालय पहुंची.

विज्ञापन

Motihari : अरेराज. आईसीडीएस विभाग से मिला खराब मोबाइल लेकर मंगलवार को दर्जनों सेविका सीडीपीओ कार्यालय पहुंची. प्रखंड सेविका संघ अध्यक्ष रेणु देवी के नेतृत्व में वर्षों से खराब मोबाइल लेकर जमा करने दर्जनों सेविका पहुंची थी. कार्यालय प्रधान द्वारा सेविकाओं का खराब मोबाइल जमा नहीं करने से सेविका संघ में आक्रोश प्रकट किया गया. सेविका संघ प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की वर्षों पूर्व परियोजना की सभी सेविका को विभाग द्वारा मोबाइल दिया गया था. मोबाइल मिलने के साथ ही खराब होने लगा .खराब मोबाइल लेकर सेविकाओं को पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन कार्य ,पोषण ट्रैक्टर ,एफआर एस कार्य के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है . संघ के नेतृत्व में खराब मोबाइल बदलने को लेकर संघ द्वारा निदेशक को पत्र दिया गया है .संघ अध्यक्ष ने बतायी की एसडीओ व सीडीपीओ कार्यालय को राज्य स्तरीय संघ के आलोक में खराब मोबाइल जमा करने को लेकर पत्र दिया गया है. खराब मोबाइल जमा नहीं कर सेविकाओं का प्रताड़ना बंद नही किया गया तो सेविका शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी. कार्यालय प्रधान ब्रजेश शर्मा ने बताया कि सीडीपीओ से बात हुई है. सीडीपीओ से आदेश मिलने पर मोबाइल जमा किया जाएगा. मौके पर सेविका रानी रत्ना, सेहरा खातून,निर्मला देवी,सीता देवी,गुड़िया कुमारी,पुष्पलता देवी सहित तीन दर्जन सेविका उपस्थित थी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन