सिंदूरदान के दौरान दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, बराती बने बंधक

Published at :03 Mar 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
सिंदूरदान के दौरान दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, बराती बने बंधक

विवाह समारोह के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया.

विज्ञापन

चिरैया.थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है. जहां विवाह समारोह के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया. वहीं पूरी बरात को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. जिसके कारण पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मिली जानकारी के अनुसार जितना थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तिवारी टोला शादी के लिए रविवार की रात बरात मोहद्दीपुर गांव आई थी. शादी का माहौल हंसी-खुशी और धूमधाम से चल रहा था. जयमाला का रस्म पूरा करने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने कन्या निरीक्षण की रस्म अदायगी भी कर ली. लेकिन जैसे ही सिंदूरदान की बारी आई. दूल्हे राहुल को अचानक मिर्गी जैसा दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. यह देख लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए तथा शादी से इंकार कर दिया. उनका कहना था कि वे अपनी बेटी की शादी एक बीमार लड़के से नहीं करेंगे. इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करने लगे. रात भर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चलती रही. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका. सोमवार की सुबह यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई. स्थानीय मुखिया मनोज कुमार यादव ने दोनों पक्षों में सुलह करा मामले को रफा दफा कर दिया है. इधर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच की जा रही है. मामले को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन