मोदी सरकार गरीबों को मुहैया करा रही सस्ती दवा: प्रमोद

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना जनऔषधि परियोजना के स्थापना दिवस पर सप्ताहित कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय से हुई.
मोतिहारी. केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना जनऔषधि परियोजना के स्थापना दिवस पर सप्ताहित कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय से हुई. जन औषधि दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सदर अस्पताल परिसर अवस्थित जन औषधि केंद्र से पद यात्रा कार्यक्रम निकला गया, जो नगर के विभिन्न चौक चौराहा से भ्रमण करते हुए चरखा पार्क पहुंचा. पदयात्रा को नगर विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार एवं जिला औषधि नियंत्रक प्रभात चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके पूर्व नगर विधायक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए सस्ती दवाई योजना शुरू किया है. जिसमें दवा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है. कहा कि केंद्र सरकार 3300 करोड रुपए का प्रावधान इस बजट में जन औषधि गरीबों को सस्ती दवा मुहैया कराने के उदेश्य से किया, जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है. मौके पर जन औषधि के नोडल पदाधिकारी अशोक द्विवेदी, सदर अस्पताल जन औषधि केंद्र संचालक आभा सिन्हा, मुकेश सिन्हा, ऐश्वर्य प्रिया, आलोक अस्थाना, मुकेश पांडेय, चकिया जन औसधी के संचालक सुनील तिवारी, प्रीतम कुमार, डॉ रवि कुमार पांडेय, सुजीत झा, रोहित कुमार, रतन तिवारी, श्रीनिवास मिश्र सहित जिले के सभी केंद्र संचालक मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




