59 केंद्रों पर सोमवार से शुरू होगी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा

Published at :15 Feb 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
59 केंद्रों पर सोमवार से शुरू होगी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा सोमवार से जिले के 69 केंद्रों पर शुरू होगी.

विज्ञापन

मोतिाहारी . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा सोमवार से जिले के 69 केंद्रों पर शुरू होगी. परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक संचालित होगी. दो पालियो में संचालित इस परीक्षा में 73313 परीक्षार्थी शामिल होंगे. प्रथम पाली की परीक्षा में 36878 तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में 36435 परीक्षार्थी शामिल होंगे. प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दो से 5.15 बजे तक संचालित होगी. प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को नौ बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों की इंट्री 1.30 बजे तक होगी. इसके बाद केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की इंट्री नहीं होगी. इस परीक्षा की सफलता को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संयुक्तादेश जारी कर दिया गया है. सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डीइओ संजीव कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त को लेकर वीक्षकों के साथ बैठक की गयी है. इस दौरान वीक्षकों को उनके कर्तव्य की बात बतायी गयी है. डीइओ ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की उदासीनता होने पर कार्रवाई तय है. जांच के बाद हीं परीक्षार्थियों को इंट्री मिलेगी. परीक्षार्थियों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएग अन्यथा वे परीक्षा से वंचित हो सकते हैं. कहा कि परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के साथ-साथ संबंधित वीक्षक के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी. डरे नहीं आत्मविश्वास के साथ दें परीक्षा परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को डरने की जरूरत नहीं है. वे अपने जीवन की पहली बड़ी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. ऐसे में मन में कई प्रश्न आते हैं. परीक्षार्थियों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें. परीक्षा को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए. परीक्षा केंद्र पर जाते समय प्रवेश पत्र, कलम की जांच कर लें. अपने पाॅकेट की जांच कर लें ताकि किसी प्रकार का चिट-पूर्जा न रहे. परीक्षा कक्ष में वीक्षकों के निर्देश का पालन करें. प्रश्न पत्र मिलने पर ध्यान से पढ़ लें तब जवाब लिखना शुरू करें. बनाए गये हैं चार आदर्श परीक्षा केंद्र वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं. डीइओ ने बताया कि सदर अनुमंडल में जिला स्कूल, सिकराहना में उच्च विद्यालय ढाका,चकिया में बाबूलाल साह बालिका उच्च विद्यालय बारा चकिया तथा रक्सौल में शिव शंकर उच्च विद्यालय रधुनाथ पुर काे आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ-साथ केंद्राधीक्षक व प्रतिनियुक्त वीक्षक तथा कर्मी महिला होगी. केंद्र की सजावट भी की जाएगी.इसके लिए संबंधित केंद्राधिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए है. सदर अनुमंडल में है 30 परीक्षा केंद्र इस परीक्षा के लिए कुल 69 केंद्र बनाए गये हैं. जिसमें 30 सदर अनुमंडल में है. इन केंद्रों में एमजके कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 1047 व द्वितीय पाली में 1002,गोपाल साह विद्यालय में 692 व 723,मंगलसेमिनरी में 670 व 646,मुजिब बालका प्लस टू विद्यालय में 548 व 554 जिला स्कूल में 754 व 860,प्रभावति गुप्ता बालिका विद्यालय में 397 व 384,नंद उच्च विद्यालय सुगौली में 682 व 645,राजा राम उवि तुरकौलिया में 694 व 717,परशुराम गिरी उवि जीवधारा में 942 व 881,प्रो.बालिका उवि तुरकौलिया में 350 व 364,डीडी बालिका उवि सुगौली में 468 व 441,रौशनी पब्लिक स्कूल तुरकौलिया में 442 व 400 ,एसएमवी प्लस टू विद्यालय सेमरा में 540 व 576, दिल्ली पब्लिक स्कूल बनकट में 476 व 467, रामवि तुरकौलिया में 471 व 485, डॉ एसकेएस महिला कॉलेज मोतिहारी में 401 व 697, श्रीअनुग्रह सिंह कॉलेज 472 व 457, पीयूपी कॉलेज में 504 व 505, आर्यविद्या पीठ बालगंगा में 542 व 525, श्री महावीर मध्य विद्यालय लुइठाहा 329 व 297, गौरीशंकर मध्य विद्यालय 320 व 275, बेसिक स्कूल पीपराकोठी में 473 व 466, बीडी वल्ड स्कूल बैरिया देवी स्थान 445 व 456, शांति निकेतन माध्यमिक स्कूल बनकट 393 व 371, एमकेडी पब्लिक स्कूल 546 व 518, जीवन इंटरनेशल पब्लिक स्कूल 439व 454, यूएमएस बसतपुर में 448व 448, एमएस कॉलेज 1131 व 1220, एसएनएस कॉलेज में 975 व 949 तथा एलएनडी कॉलेज में 996 व 930 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन