केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Published by : SATENDRA PRASAD SAT Updated At : 23 Dec 2025 6:29 PM

विज्ञापन

केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सह सूचना प्रसारण मंत्रालय के निदेशक नीरज कुमार ने मंगलवार को नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित केसरिया का दौरा किया.

विज्ञापन

केसरिया. केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सह सूचना प्रसारण मंत्रालय के निदेशक नीरज कुमार ने मंगलवार को नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित केसरिया का दौरा किया. उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण,शिक्षा,कृषि एवं संबद्ध सेवाएं,आधारभूत संरचना तथा सामाजिक विकास के तहत किए जा रहे कार्यों की भौतिक स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने डीपी उच्च विद्यालय, हुसैनी का दौरा किया, जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद यादव से शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों से संवाद कर पठन–पाठन की स्थिति जानी. इस अवसर पर बीईओ विनय कुमार तिवारी को निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन व स्थान निर्धारित कर अभिभावकों एवं विद्यालय से जुड़े लोगों की समस्याएं सुनें तथा उनके समाधान की दिशा में ठोस कार्य करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था में और सुधार लाया जा सके. इसके बाद केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केसरिया का निरीक्षण किया. उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, दवा वितरण काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अस्पताल में ब्लड बैंक की शुरुआत को लेकर विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है तथा एक चिकित्सक और एक लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षण ले रहे हैं. उम्मीद जताई गई कि जनवरी तक सीएचसी में ब्लड बैंक की शुरुआत हो सकती है. वहीं अगले महीने तक अल्ट्रासाउंड सेवा भी चालू होने की संभावना है. प्रसूता वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के उपरांत प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक पंचायत में एक सप्ताह के भीतर भारत नेट कनेक्शन लगाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर चकिया एसडीओ शिवानी शुभम, जिला योजना पदाधिकारी सह आकांक्षी प्रखंड के नोडल पदाधिकारी राहुल रंजन, बीडीओ कुमुद कुमार,बीईओ विनय कुमार तिवारी,हेल्थ मैनेजर धर्मराज कुमार, जीएनएम सुरेंद्र सिंह जाट, सीएचओ अनुराधा मिश्रा, मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन