पोखरा में डूबने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

तुलसीपट्टी चंवर स्थित पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी.
कल्याणपुर . तुलसीपट्टी चंवर स्थित पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक लवकुश कुमार (10) गगणदेव पासवान का पुत्र था. लवकुश चंवर स्थित संजय सिंह के पोखर में नहाने गया था. इस दौरान वह गहने पानी में जाने के कारण डूब गया. परिजन खोजबीन करते पोखरा के पास पहुंचे, जहां उसके कपड़े पर परिजनों की नजर गयी. उसके बाद लवकुश का शव पोखरा किनारे पानी मे तैरता हुआ उन्हें दिखा. हालांकि परिजन लवकुश को पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. परिजनो का रो-रो का बूरा हाल था. लवकुश छह बहनों का अकेला भाई था. उसके पिता गगणदेव बैंड पार्टी में काम करते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




