छौड़ादानो में तीयर नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ ने दूसरे दिन पाई सफलता
सांकेतिक तस्वीर
मोतिहारी के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के बिंदवासिनी गांव के पास तीयर नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर बृजकिशोर साह का शव SDRF टीम ने खोजबीन के बाद बरामद कर लिया है. गुरुवार को भैंस चराते समय गहरे पानी में डूबने से हुई इस घटना से गांव में मातम पसरा है.
Motihari News: छौड़ादानो के महुआवा थाना क्षेत्र स्थित बिंदवासिनी गांव के समीप तीयर नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. मृतक की पहचान बिंदवासिनी गांव निवासी रुपन साह के पुत्र बृजकिशोर साह के रूप में हुई है. किशोर गुरुवार को भैंस चराने के दौरान नदी में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया था.
Chhauradano News: नदी में नहाने के दौरान डूबा किशोर
जानकारी के अनुसार बृजकिशोर साह गुरुवार को भैंस चराने के लिए नदी किनारे गया था. इसी दौरान वह नदी में नहाने लगा. अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया.
ग्रामीणों ने नदी में शुरू की तलाश
किशोर के डूबने की खबर मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका. बाद में घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई.
एसडीआरएफ ने दूसरे दिन बरामद किया शव
प्रशासन की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में खोज अभियान शुरू किया. गुरुवार को टीम को सफलता नहीं मिली. शुक्रवार को दोबारा अभियान चलाने के दौरान एसडीआरएफ ने किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया.
शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
बृजकिशोर का शव मिलने के बाद परिजन उससे लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना के बाद बिंदवासिनी गांव में मातम पसरा हुआ है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया शव
खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में ले लिया था. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें:ई-उपस्थिति में फर्जीवाड़े पर छह शिक्षक निलंबित, डीईओ ने की बड़ी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार गुप्ता
मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










