एमएस कॉलेज के पूर्व छात्र शिवम कुमार का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन, एलएनएमयू हुआ आवंटित
पुष्पगुच्छ देते प्राचार्य व अन्य
एमएस कॉलेज, मोतिहारी के राजनीति विज्ञान स्नातकोत्तर विभाग के पूर्व छात्र शिवम कुमार का बिहार राज्य विश्वविद्यालय चयन आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हुआ है. उन्हें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा आवंटित किया गया है. उनकी इस सफलता से कॉलेज में खुशी का माहौल है.
Motihari News: एमएस कॉलेज, मोतिहारी के राजनीति विज्ञान स्नातकोत्तर विभाग के पूर्व छात्र शिवम कुमार का बिहार राज्य विश्वविद्यालय चयन आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक (संविदा के आधार पर) के पद पर चयन हुआ है. चयन के बाद उन्हें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा आवंटित किया गया है. शिवम की इस सफलता से कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में खुशी का माहौल है.
राजनीति विज्ञान विभाग के नियमित छात्र रहे शिवम कुमार
शिवम कुमार सुगौली प्रखंड के धरमपुर निवासी सुमेश्वर साह के पुत्र हैं. उन्होंने एमएस कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग से स्नातक सत्र 2019-2022 तथा स्नातकोत्तर सत्र 2022-2024 में नियमित छात्र के रूप में अध्ययन किया था.
दिसंबर 2025 में उत्तीर्ण की थी यूजीसी-नेट परीक्षा
शिवम कुमार ने दिसंबर 2025 में यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी. इसके बाद बिहार राज्य विश्वविद्यालय चयन आयोग की प्रक्रिया के तहत उनका सहायक प्राध्यापक (संविदा के आधार पर) के पद पर चयन हुआ. उन्हें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में पदस्थापन के लिए आवंटित किया गया है.
विभागाध्यक्ष ने दी सफलता की जानकारी
राजनीति विज्ञान स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने शिवम कुमार के चयन की जानकारी देते हुए कहा कि वह विभाग के मेधावी और नियमित छात्र रहे हैं. उन्होंने अपनी स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा इसी विभाग से पूरी की है.
डॉ. अमित कुमार ने कहा कि अध्ययन के दौरान और उसके बाद भी शिवम को विभागाध्यक्ष सहित विभाग के शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
कॉलेज के शिक्षकों ने दी बधाई
शिवम कुमार की सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमएन हक, पूर्व प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार, भौतिकी स्नातकोत्तर विभाग के डॉ. नरेंद्र सिंह, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विधि पदाधिकारी डॉ. मयंक कपिला सहित कॉलेज के सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी.
शिक्षकों ने शिवम कुमार के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है.
यह भी पढ़ें: गोविंदगंज में पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए