सुगौली पुलिस ने 20 लाख का चरस किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Published at :26 Feb 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
सुगौली पुलिस ने 20 लाख का चरस किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार

थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद किया है. साथ ही, तस्कर को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

विज्ञापन

सुगौली . थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद किया है. साथ ही, तस्कर को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. जानकारी के अनुसार एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि सुगौली में चरस की खरीद बिक्री होने वाली है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी में सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज, अनुराग राज, वशिष्ठ कुमार, चौकीदार शमीम आलम, अरविंद कुमार शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुगौली रोड स्थित हिमांशु स्वीट कॉर्नर के पास एक व्यक्ति बैग में अवैध मादक पदार्थ चरस लेकर खरीद बिक्री करने हेतु खड़ा है. सुगौली थाना द्वारा छापेमारी किया गया तो एक व्यक्ति बैग छोड़कर भागने में सफल रहा. बैग की जांच अंचलाधिकारी के समक्ष की गई जिसमें 6 किलो 500 ग्राम चरस बरामद किया गया. बाजार का मूल्य करीब 20 लाख बताई जाती है. वहीं कारोबारी घटनास्थल से भागने में सफल रहा. इसके बाद मामले में छापेमारी शुरू की गई. गुप्त सुचना के आधार पर फरार तस्कर को भी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने चरस छोड़ भागे तस्कर रक्सौल थाना क्षेत्र के नागा रोड निवासी पीयूष कुमार को सुगौली स्टेशन रोड से देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त तस्कर मंगलवार को चरस छोड़ कर फरार हो गया था. गुप्त सूचना मिली कि तस्कर सुगौली आया हुआ है. सूचना पर छापेमारी कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन