छात्र-छात्राओं को मिला भारत स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण

केसरिया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव में पांच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ.
केसरिया. प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव में पांच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ. शिविर में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षक के रूप में मौजूद प्रशिक्षक देवनंदन कुमार के द्धारा गांठ, स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, बायां हाथ मिलाना आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी, बच्चों में अनुशासन की भावना, स्काउट गाइड का इतिहास, पिरामिड निर्माण, प्रार्थामेक उपचार एवं अन्य कई विषयों का प्रशिक्षण दिया. समापन के दौरान छात्र छात्राओं को स्कार्फ पहनाकर स्काउट गाइड की दीक्षा देते हुए जन हित एवं देश हित में कार्यों को करने की शपथ भी प्रशिक्षकों के द्वारा दिलाई गईयी. इसके साथ ही प्रमाण पत्र वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक विनायक बैठा ने बताया की 106 बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है. मौके पर शिक्षक सुकेश रंजन, शेखर सिंह, कुमारी स्मिता, प्रीति कुमारी, पूनम कुमारी, प्रमोद राम, जदयु नेता बसंत कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




