सघन टीबी अभियान का राज्य व केंद्र की टीम ने किया निरीक्षण

Published at :21 Feb 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
सघन टीबी अभियान का राज्य व केंद्र की टीम ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत "जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान " की मॉनिटरिंग के लिए राज्य एवं केंद्रीय टीम शुक्रवार को मोतिहारी पहुंची.

विज्ञापन

मोतिहारी. राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत “जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान ” की मॉनिटरिंग के लिए राज्य एवं केंद्रीय टीम शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचा. इनमें राज्य स्तर से डॉ गौरव एवं केंद्र स्तरीय टीम में डॉ मजहर हुसैन, दीपक कुमार, सेन्ट्रल टीबी डिविजन के टेक्निकल सपोर्ट मयंक कुमार हैं. टीम ने जिला यक्ष्मा अस्पताल मोतिहारी, पिपराकोठी के दक्षिणी चकरदेइ, एपीएचसी टीकुलिया, चकिया में क्षेत्र भ्रमण कर टीबी मरीजों की खोज, पोर्टेबल एक्स रे मशीन द्वारा जांच के तरीके का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने कार्य में सुधार लाने सहित तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि समाज को टीबी मुक्त बनाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा. उन्होंने लोगों से टीबी मरीजों के पोषण सम्बन्धित सहयोग के लिए निक्षय मित्र बनकर आगे आने का आह्वान किया.

कैंप लगाकर 125 संदिग्ध मरीजों की हुई जांच

डॉ संजीव ने बताया कि पोर्टेबल मशीन के द्वारा एपीएचसी टीकुलिया में कैंप लगाकर संदिग्ध मरीजों की जांच हुई जिसमें 125 लोगों की बीपी, शुगर के जांच के साथ एक्स रे किया गया. इसमें टीबी के 63 संदिग्ध मिले हैं और इनका स्पुटम जांच के लिए लिया गया. उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों की अब आसानी से खोज हो पाएगी. बताया कि जिले में जनवरी माह में 1139 नए मरीज मिले हैं. इनमें सरकारी अस्पताल में 206 व प्राइवेट में 933 हैं.

उन्मूलन के लिए सभी का सहयोग जरूरी

टीबी के नोडल चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत टीबी रोगियों की पहचान कर टीबी से होने वाली मौतों की दर में कमी कर, टीबी से नए लोगों को संक्रमित होने से रोकने के लिए जिला स्तर पर तेज गति से प्रयास किया जा रहा है. टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों, अन्य समुदाय, निजी क्षेत्र, मीडिया, गैर-सरकारी संगठनों और विभिन्न संबंधित विभागों का शामिल होना महत्वपूर्ण है. सभी का सहयोग मिलेगा तो निश्चित ही टीबी हारेगा। इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव, नोडल डॉ सुनील कुमार, डब्लूएचओ के राज्य प्रतिनिधि डॉ कुमार गौरव, जिला यक्षमा केंद्र के अरविन्द कुमार, अमरेंद्र कुमार, मनु सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन