हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा सीमा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

साइकिल रैली में शामिल एसएसबी के जवान

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर, SSB रक्सौल ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक देशभक्तिपूर्ण साइकिल रैली का आयोजन किया. इस रैली ने राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का भी संदेश दिया.

विज्ञापन

Raxaul News: आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और 'हर घर तिरंगा' अभियान में आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल की ओर से साइकिल रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम के साथ स्वास्थ्य एवं फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश भी दिया गया.

 देशभक्ति गीतों के बीच निकली साइकिल रैली

देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच आयोजित साइकिल रैली में एसएसबी के अधिकारी, बलकार्मिक, उनके बच्चे और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने 'भारत माता की जय' और 'वन्दे मातरम्' के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया.

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

रैली में शामिल एसएसबी अधिकारियों और प्रतिभागियों ने स्थानीय लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की. साथ ही 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया.

फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश

एसएसबी की इस पहल के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. साइकिल चलाने को स्वास्थ्य और फिटनेस से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा बचत के प्रति भी जागरूक किया गया. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं.

स्थानीय लोगों में भी दिखा उत्साह

साइकिल रैली को देखने के लिए स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी भागीदारी रही. रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और संदेशों से सीमा क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा. स्थानीय लोगों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना की.

एसएसबी अधिकारियों और जवानों की रही मौजूदगी

रैली में 47वीं वाहिनी एसएसबी, रक्सौल के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह, उप कमांडेंट रवि प्रताप वर्मा एवं उप कमांडेंट खेम राज सहित अन्य अधिकारी और बलकार्मिक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: घोड़ासहन में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक, अपराध और तस्करी रोकने पर जोर


विज्ञापन
मनोज कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन