ePaper

Motihari: वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत भाषण, कविता व पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित

Updated at : 04 Jul 2025 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत भाषण, कविता व पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. पंकज कुमार ने की.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. शहर के डॉ. श्री कृष्ण सिंहा महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविकाओं के द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. पंकज कुमार ने की. उन्होंने कहा कि वन जैसी अमूल्य संपदा के कोष को बनाए रखने की महती आवश्यकता है. एन एस एस पदाधिकारी डॉ. अर्पणा ने इस वर्ष की थीम ”एक पेड़ मां के नाम ” पर चर्चा करते हुए कहा कि पृथ्वी, पेड़ – पौधे तथा मनुष्य एक दूसरे के पोषक तथा संरक्षक हैं. हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर कुमारी रंजना ने कहा कि भूमि को बंजर होने से बचाने के लिए वृक्षारोपण हमारी जिम्मेवारी है. राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. दीप माला श्रीवास्तव ने कहा वृक्षों के अपने महत्व के कारण ही हमारी संस्कृति में वृक्षारोपण पुण्य कार्य है. दर्शन शास्त्र की विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य प्रो.डॉ. किरण कुमारी ने कहा कि आदिकाल से ही पेड़ पौधों को पूजने की परंपरा है ताकि पृथ्वी पर पेड़ संरक्षित रह सके. इस कार्यक्रम में निशात परवीन, श्रुति कुमारी ,श्रेया कुमारी ,नीतू कुमारी, वंदना गोस्वामी, रागिनी कुमारी ,परिणीता कुमारी, अनिता कुमारी ने भाषण एवं कविता पाठ में भाग लिया. वहीं श्रुति कुमारी, प्रेरणा एवं निशात प्रवीण ने पोस्टर प्रदर्शनी में भाग लिया. मौके पर कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अल्फिया नूरी , डॉ. प्रीति कुमारी ,डॉ. मनोरमा राय ,डॉ अंजली कुमारी , डॉ अमृता सिंह ,डॉ प्रियंका कुमारी ,डॉ चंदा कुमारी, डॉ आकृति रानी ,डॉ अमित कुमार, सोनी कुमारी उपस्थिति रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन