7 साल पुराने फाइनेंस कंपनी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुजफ्फरपुर से आरोपी गिरफ्तार

Author Nirmal kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
सोनाटा बैंक लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

चकिया पुलिस ने 2019 के चर्चित सोनाटा फाइनेंस कंपनी लूटकांड में एक आरोपी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है. यह आरोपी 2019 में हुई दिनदहाड़े लूट का अप्राथमिक अभियुक्त है, जिसमें 1.67 लाख रुपये लूटे गए थे.

विज्ञापन

Sonata Finance Loot Case: चकिया पुलिस ने वर्ष 2019 के चर्चित सोनाटा फाइनेंस कंपनी लूटकांड में शामिल एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबोच लिया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

मुजफ्फरपुर से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी परीक्षण सहनी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह इस लूटकांड का अप्राथमिक अभियुक्त है.

2019 में हुई थी दिनदहाड़े लूट

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में चकिया नगर परिषद के साहेबगंज रोड स्थित सोनाटा फाइनेंस कंपनी में चार नकाबपोश अपराधी ग्लैमर बाइक से पहुंचे थे. हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने कंपनी से 1 लाख 67 हजार 546 रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे.

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

चकिया पुलिस को आरोपी के घर पर होने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और लूटकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
Nirmal Kumar

लेखक के बारे में

By Nirmal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन